कुकड़ेश्वर में हुई मूसलाधार बारिश , किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कुकड़ेश्वर – रविवार 28 जून को दोपहर करीब 3:30 बजे नगर कुकड़ेश्वर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ पहली मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र को तरबतर कर दिया। जून माह की इस पहली जोरदार बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई और चारों ओर खुशियों का माहौल बना दिया।
बारिश की फुहारों के साथ ही किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। खेतों में पर्याप्त नमी आने से अब खरीफ फसलों की बोनी का कार्य तेज़ी से शुरू होगा। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों में नई उम्मीद जागी है। उनका मानना है कि यदि आगे भी मौसम इसी तरह मेहरबान रहा तो इस वर्ष अच्छी पैदावार की संभावना और मजबूत होगी।
बारिश के दौरान नगर की सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बच्चों और युवाओं ने भी पहली मूसलाधार बारिश का भरपूर आनंद लिया।
“पहली बारिश बनी खुशियों की सौगात — खेतों में लौटी रौनक, किसानों के चेहरे खिले।”

कुकड़ेश्वर में हुई मूसलाधार बारिश , किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
WhatsApp Group
Join Now
