*मंदसौर। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम मंदसौर के सीतामऊ फाटक ब्रिज पर एक बार फिर हादसा सामने आया। ब्रिज से एक मवेशी नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी ब्रिज से गिरने के कारण एक ऊंट की मौत हो गई थी। लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आने के बावजूद ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज की रेलिंग के ऊपर पर्याप्त ऊंचाई की मजबूत सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण मवेशियों के नीचे गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ब्रिज की मौजूदा रेलिंग के ऊपर मजबूत एवं पर्याप्त ऊंचाई की सुरक्षा दीवार/बैरियर बनाने की दिशा में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि मवेशियों के साथ-साथ भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को भी कम किया जा सके।ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से जनहित में मांगइस खबर के माध्यम से ब्रिज निर्माण से जुड़े ठेकेदार एवं जिले के संबंधित अधिकारियों से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कराया जाए और ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।आखिर लगातार हादसों के बाद भी सुरक्षा इंतजाम कब सुधरेंगे? एक और मवेशी की जान जाने के बाद अब जिम्मेदार विभाग को जागना होगा।::!!*
WhatsApp Group
Join Now
