संतोष चोपड़ा की एक और पहल, नीमच को मिलेगा आध्यात्मिक आयोजन का सौभाग्य

Uncategorized

Shares


नीमच शहर एक बार फिर एक बड़े और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। समाजसेवी संतोष चोपड़ा और उनके परिवार की पहल पर हरिद्वार के पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का 11 जुलाई को नीमच आगमन प्रस्तावित है।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे शहर को एक साथ जोड़ने का अवसर भी है।

संतोष चोपड़ा लंबे समय से खेल, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। समय-समय पर उन्होंने ऐसे आयोजन किए हैं जिनसे समाज में एकता, सेवा और संस्कारों का संदेश मिला है। अब उनके इस प्रयास को भी लोग बड़े ही उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे है। नीमचवासियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। जिसमे महादेव के परम भक्त पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज शिव कथा के लिए आ रहे है। पूज्य महामंडलेश्वर जिन्होंने 17 बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा की है, जो स्वयं एक विभूति है उनका सानिध्य नीमच वासियों को मिलेगा।
संतोष चोपड़ा के इस प्रयास के लिए कल शहर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम के कार्यालय का पूरे भव्य व विधिवत शुभारंभ किया गया। 11 जुलाई से होने आयोजन में कई बड़ी हस्तियों के आने की भी संभावनाएं बताई जा रही है।

Shares
ALSO READ -  प्रतापगढ़ समस्या के समाधान के प्रति सकारात्मक निर्णय एडीजे के निर्देशानुसार कोर्ट की पार्किंग स्वतः ही मिलजुल कर की व्यवस्थित
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *