भादवा माता । में कड़वा पाटीदार समाज धर्मशाला ट्रस्ट भादवामाता की वार्षिक बैठक दिनांक 27-9-2026 रविवार को धर्मशाला परिसर पर आयोजित की गई। बैठक का विषय वार्षिक लेखा-जोखा एवं आगामी कार्य योजना कि समीक्षा रहा।
बैठक में समाज के वरिष्ठ समाजजन, दानदाता एवं धर्मशाला ट्रस्टीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम माँ उमिया एवं सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया।
अतिथि परंपराओं का निर्वहन करते हुए ट्रस्ट के संघठन मंत्री घनश्याम जी पाटीदार भरभडिया द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के व्यस्त समय के बावजूद भी बड़ी संख्या में उपस्थिति होने पर हर्ष व्यक्त कर स्वागत किया गया ।
सचिव कैलाशचंद (कुशल) पाटीदार सावन द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा एवं ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई । एवं धर्मशाला में समाज द्वारा चलने वाले अन्न क्षेत्र का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया । उन्होंने बताया कि गत वर्ष समाज द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र में लगभग 15,000 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया । उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से आय-व्यय एवं ऑडिट रिपोर्ट की सराहना की ओर हर्ष व्यक्त किया ।
ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार जवासा द्वारा ट्रस्ट के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि धर्मशाला परिसर के दोनों कुओं के उपर जाली लगाने का कार्य, भोजनशाला में बर्तन कक्ष, रसोई कक्ष, केबिन निर्माण, कलर कार्य व बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य किया गया । तथा 8.8 KW का सोलर प्लांट लगाया गया जो कि चालु हो चुका है । धर्मशाला में लगभग 18 प्रस्तावित दुकानों के निर्माण हेतु वरिष्ठ समाजजनों एवं दानदाताओं से अनुमति चाही गई, जिस पर सभी ने सहर्ष सहमति एवं सहयोग का आश्वासन दिया ।
जयसिंगपूरा के श्री सत्यनारायण जी पाटीदार ने सुझाव दिया है की धर्मशाला में जो दुकाने निर्मित होगी उन पर भी कमरों पर लगी प्लेटो की तरह ही नाम कि प्लेटें लगाई जाए । जिसका उपस्थित सभी समाजजनों एवं ट्रस्ट द्वारा समर्थन किया गया ।
धर्मशाला के ट्रस्ट की कार्यकारिणी की कार्यशैली एवं सुचारु संचालन हो रहीं धर्मशाला से प्रभावित होकर नवीन निर्माण हेतु समाजजनों
*सर्व श्री–*
*1-* सत्यनारायण जी पाटीदार जयसिंगपुरा
*2-* अंबालाल जी पाटीदार जीवनपुरा
*3-* सत्यनारायण जी पाटीदार सरपंच साहब भरभड़िया
*4-* प्रहलाद जी पाटीदार मुंदेड़ी
*5-* राधेश्याम जी पाटीदार डेहरी
*6-* घनश्याम जी (राजु) पिता प्रेमसुख जी पाटीदार जवासा द्वारा पुत्री कु. योगिता की स्मृति में
के द्वारा *21-21 हजार* रुपये के सहयोग राशि की घोषणा की गई, जिसका सभी ने ध्वनि मत से स्वागत एवं अभिनंदन ने किया किया ।
बैठक का संचालन सचिव कैलाशचंद (कुशल) पाटीदार ने किया वही ट्रस्ट के सदस्य जगदीश जी पाटीदार झिरमिर द्वारा आभार व्यक्त किया गया । एवं समाजजनों से पूर्ववर्त की तरह आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा की गई ।
*बैठक में मुख्य रूप से*
श्री महेश जी पाटीदार पूर्व जिला अध्यक्ष,
श्रीमति रितु जी पाटीदार महिला जिला अध्यक्ष
श्री निलेश जी पाटीदार पूर्व जिला सचिव
श्री भगतराम जी पाटीदार छात्रावास कोषाध्यक्ष
श्री भगतराम जी पाटीदार छात्रावास उपाध्यक्ष
श्रीमति रामकन्या बाई पाटीदार महागढ़,
श्री जगदीश जी खेड़ीआर्यनगर, श्री नंदलाल जी दूरदसी, श्री शम्भुलाल जी खेड़ीआर्यनगर, श्री दिनदयाल जी अरनोदा, श्री मांगीलाल जी पटेल सा.जावी, श्री सालिगराम जी जावी, श्री जमनालाल जी ढाकनी, श्री जमनालाल जी पिपलोन, श्री विनोद जी पिपलोन, श्री रामेश्वर जी खेड़ीआर्यनगर, श्री जगदीश की खेडीआर्यनगर, श्री भंवरलाल जी बराडा, श्री पुष्कर जी बसेड़ीभाटी, श्री मांगीलाल जी धामनिया, श्री बाबुलाल जी पटेल सा. गोंदीधर्मशी, श्री बंशीलाल जी पटेल सा. रिस्थल, उदयलाल जी सावन सहित धर्मशाला ट्रस्ट के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे ।
WhatsApp Group
Join Now
