*
चीताखेड़ा-29 सितंबर। सशक्त आंगनवाड़ी समृद्ध, बचपन और स्वस्थ्य समाज के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिले में 3 दिवसीय आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान के तहत 27 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतिम दिवस को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई।इस दौरान नवजात शिशुओं एवं द्वितीय प्रसव पर जन्मी बालिकाओं, गर्भवती धात्री माताओं का भी विशेष सम्मान किया गया।
सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से चले अभियान में सेवा संकल्प अभियान के तहत चीताखेड़ा सेक्टर के धामनिया, बमोरी, कराड़िया महाराज, चीताखेड़ा तथा कोटड़ी इस्तमुरार सेक्टर के कुचडोद गांव की आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रमों में सेवा संवेदना और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आंगनवाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चों , माताओं के साथ आत्मीय समय बिताया। कार्यक्रम में गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ संपन्न कराई गई। गोद भराई के दौरान गर्भवती महिला को परिवार एवं समाज की ओर से शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ्य प्रसव एवं शिशु के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। मुख्य रूप से महिला बाल विकास विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक सारिका केदार, चीताखेड़ा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विमला मांगरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चीताखेड़ा अध्यक्ष नवनीत सेन परमार,चीताखेड़ा सेक्टर के धामनिया की आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता सीमा रावल, शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, बमोरी आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ता केशर देवी रावत सहायिका नीतू सेन,रानु बाई, पंचायत सचिव कंवर लाल, सहायक सचिव बंशीलाल, कोटड़ी इस्तमुरार सेक्टर के कुचडोद गांव की आंगनवाड़ी केन्द्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोहन रावत, दुर्गावती गेहलोत,मनोहर रावत , पूजा, सोनिया, देवकन्या, मेघवाल, सहायिका अनीता सरगरा अनीता बी पदमा मेघवाल, कराड़िया महाराज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा गायरी, ममता शर्मा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी संस्थाओं में मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाए गए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को कुपोषण मुक्त बताना। स्वास्थ्य जांच करना और गर्भवती व धात्री माताओं को सही पोषण की जानकारी देना। पौधारोपण, बच्चों के लिए खेल व पठन सामग्री, स्वास्थ्य परीक्षण और पौष्टिक आहार पर चर्चा।
*घर के बने पौष्टिक भोजन की दी प्रेरणा*-
आयोजन का मुख्य आकर्षण चीताखेड़ा सेक्टर के धामनिया, बमोरी, कराड़िया महाराज, चीताखेड़ा तथा कोटड़ी इस्तमुरार सेक्टर के कुचडोद गांव की आंगनवाड़ी केंद्रों पर नवाचार घर में पकाएंगे घर का खाएंगे रहा। इस थीम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा आकर्षक पोषण प्रदर्शनी लगाई गई और बच्चों व माताओं को स्थानीय स्तर पर तैयार पौष्टिक स्वल्पाहार वितरित किया गया।
WhatsApp Group
Join Now
