ग्वालियर- ग्वालियर निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में हुई मौत मायका के पक्ष के लोगों के द्वारा हत्या की आशंका जताई गई ग्वालियर निवासी मुस्कान का विवाह कुछ समय पूर्व मुरैना निवासी राकेश किरार पुत्र रामचंद्र किरार के साथ हिन्दू रिती रिवाज से सम्पन्न हुआ था मृतक युवती के पिता अरविंद सिंह किरार के द्वारा बताया गया कि दिसंबर माह में हमने अपनी बेटी मुस्कान की शादी राकेश किरार पुत्र रामचंद्र किरार नैनागढ़ रोड मुरैना निवासी के साथ संपन्न हुआ था हमने अपने सामर्थ के अनुसार उनको दहेज भी दिया था परंतु इसके उपरांत बच्ची के ससुराल जनों के द्वारा आए दिन उसको दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था हमें जानकारी मिली कि हमारी बच्ची का देहांत हो गया है जब हमने इसकी जानकारी ससुराली जनों से चाहिए कि क्या कारण हुआ की बच्ची की मृत्यु हुई है इस पर उनका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला हमें आसंका का ही नहीं अब तो पूर्ण भरोसा है कि मुस्कान के ससुराली जनों के द्वारा उसकी हत्या की गई है
हमारा शासन प्रशासन से आग्रह कैसे दहेज लोभियों पर करवाई करें और एक ऐसा सबक बने की समाज हमारी बच्चियों सुरक्षित रह सके और ऐसी हरकत करने की कोई सोच भी ना सके
WhatsApp Group
Join Now
