आबकारी विभाग ने ग्राम बानीखेड़ी में अवैध शराब व सामग्री जब्त की

आबकारी विभाग ने ग्राम बानीखेड़ी में अवैध शराब व सामग्री जब्त की

मंदसौर

Shares

आबकारी विभाग ने ग्राम बानीखेड़ी में अवैध शराब व सामग्री जब्त की

मंदसौर – जिला आबकारी अधिकारी श्री रामहंस पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बानीखेड़ी में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर हाथभट्टी निर्मित अवैध शराब, लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लहान एवं कच्ची हाथ भट्टी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।

उक्त मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जब्त की गई मदिरा, लहान एवं सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1,53,000 रुपये आंका गया है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री कर्मेंद्र सिंह सांवले सहित विभागीय दल का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी

Shares
ALSO READ -  एड्स को लेकर समाज से संकोच को दूर करना होगा : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *