प्राथमिक विद्यालय धुंधड़का में शैक्षणिक सामग्री एवं चरण पादुका का हुआ वितरण
मंदसौर। शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय धुंधड़का में बाल सभा का विशेष आयोजन किया गया जिसमें माता सरस्वती का पुजन कर बाल सभा आयोजित कि गई। प्रारंभ में कक्षा 1 से 5 तक सभी छात्राओं द्वारा कविता कहानी, देश भक्ति गीत तथा नुकड़ नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर नवाचारी शिक्षक मनीष पारिख सर द्वारा लगातार विगत 13 वर्षा से नन्हे-मुन्हे छात्र – छात्राओं कों शैक्षणिक समाग्री का वितरण किया जाता है। बाल सभा समाप्ती पर श्री पारिख द्वारा नन्ही छात्राओं को बाल पोथी, पानी की बोटल, कलर पेन्सिल, रबन, शापनर आदि का वितरण किया गया। श्री पारिख ने कहा कि रक्त दान एवं शैक्षणिक सामाग्री का दान सर्वातम दान है।
कड़ी में यहा यह विदित हो कि श्री पारिख द्वारा अपने माता -पिता की स्मृति में कक्षा 5 वी में प्रथम आने वाली छात्रा को एक सायकिल, कक्षा 3 व 4 में प्रथम आने वाली छात्रा का डिजिटल घड़ी तथा कक्षा 1 एवं 2 में प्रथम आने वाली छात्रा को स्कुल बैंग वितरित किये जाएगे। पूर्व में भी शाला में एल ईडी टीवी तथा फर्नीचर तथा शैक्षणिक सामग्री भेट की गई।
प्रभारी प्रधान अध्यापक श्री विनोद पाटिदार ने कहा की छात्राएं शेक्षणिक सामाग्री पा कर प्रसन्न है। गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट मंदसौर द्वारा 25 छात्राओं को चरण पादुकाएं शुज दिये गये जो सराहनीय है। लगातार शाला में नामाकंन बढ़ रहा है। शासन द्वारा प्राप्त पुस्तके वितरित कि गई है। अन्य सामाजिक संगठन दान -दाता शाला में उपयोगी समाग्री आदि वितरण के लिए आमंत्रित है। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक मनीष पारिख ने दी।

प्राथमिक विद्यालय धुंधड़का में शैक्षणिक सामग्री एवं चरण पादुका का हुआ वितरण
WhatsApp Group
Join Now
