पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती नपा सभागृह मंदसौर में मनाई गई
मंदसौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ ने नगर पालिका सभागृह मंदसौर मे पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ द्वारा आज रविवार को पूरे मध्य प्रदेश में पार्टी के संस्थापक, पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इसी क्रम में मंदसौर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित (रतलाम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अश्वनी दीक्षित ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय, किसानों, गरीबों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार का संकल्प लेते हुए निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में 1000 से 2000 सक्रिय कार्यकर्ता जोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुँचाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद जलानी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षित उपाध्याय, प्रदेश महासचिव मनीष मारू, जिला अध्यक्ष हनीफ पठान, प्रदेश सदस्य मुबारिक खान सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक भारतसिह कुशवाह मीडिया प्रभारी लोकेश धनगर सह सचिव अनिल सूर्यवंशी उपाध्यक्ष दिलीप पाटीदार उपाध्यक्ष भारत विश्वकर्मा सदस्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

