विश्व पर्यावरण दिवस पर रणायरा में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण का संकल्प लेना होगा
मंदसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहतं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मल्हारगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत रणायरा में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन एवं जिला समन्वय के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था श्री श्री मां शक्ति सेवा संस्थान द्वारा संपन्न कराया गया। संस्था की सचिव राधिका तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह (सरपंच प्रतिनिधि), इंदर सिंह बोराणा (प्रस्फुटन समिति), नरेंद्र सिंह सोनगरा (भाजपा मंडल अध्यक्ष), राकेश दायमा सोनगरा, दशरथ दायमा सोनगरा (भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष), समिति अध्यक्ष गोपाल तिवारी एवं संस्था सचिव राधिका तिवारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

