उज्जैन के कमलेश चांगल ने मिस्टर उज्जैन डिविजन अध्यक्ष ट्रॉफी का खिताब जीता

उज्जैन के कमलेश चांगल ने मिस्टर उज्जैन डिविजन अध्यक्ष ट्रॉफी का खिताब जीता

मंदसौर

Shares

उज्जैन के कमलेश चांगल ने मिस्टर उज्जैन डिविजन अध्यक्ष ट्रॉफी का खिताब जीता

मन्दसौर । नगर पलिका परिषद नागदा द्वारा राज्य शरीर  सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश मुख्यालय उज्जैन के मार्गदर्शन में डिविजनल बॉडीबिल्डिंग संगठन उज्जैन के तत्वावधान में अध्यक्ष ट्रॉफी 1 लाख 11 हज़ार कैश प्राइज संभाग स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेला परिसर में किया गया ।

 मध्य रात्रि तक चले मांसपेशियों के आकर्षक मुकाबले में नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास ,आगर मालवा के 85 से भी अधिक शरीर साधकों ने संगीत की धुन पर थिरकते  हुए अपनी मांसपेशियों का आकर्षक प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों को शानदार खेल की दावत प्रदान की । 

यह बने चैम्पियन विजेता- 

चैंपियनशिप में उज्जैन के कमलेश चांगल ने अद्भुत प्रदर्शन कर मिस्टर उज्जैन डिविजन अध्यक्ष ट्रॉफी पर कब्जा कर श्रेष्ठता सिद्ध की  एवं आकर्षक ट्रॉफी 15 हज़ार कैश प्राइज के हकदार बने वही बेस्ट पोज़र के खिताब पर नीमच के मोहसिन  ने राष्ट्रभक्ति धुन पर मांसपेशियों का चित्ताकर्षक  प्रदर्शन कर 10 हज़ार कैश प्राइज एवं बेस्ट पोज़र के खिताब पर कब्जा जमाया, शाजापुर के रोहित केवट बेस्ट इंप्रूव्ड बॉडी एवं उज्जैन के शोएब  मोस्ट मस्कुलर मेन के खिताब से नवाजे गए ।

इस स्पर्धा का शुभारंभ नगर पालिक परिषद नागदा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओम प्रकाश गहलोत , मेला समिति के अध्यक्ष श्रीमती बबीता रघुवंशी, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा राज्य इकाई मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव,पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेज जितेंद्र सिंह कुशवाह ने किया। इस भव्य आयोजन का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास ,स्वामी मुस्कुराके ने किया । 

ALSO READ -  वात्सल्य स्कूल पहुंचे आशीष गलगले 4 लाख किमी साइकिल चलाकर निकले ह्यमप्र एकता यात्राह्ण पर

स्पर्धा के निर्णायक अर्जुन पंडित नीमच, इंजीनियर गजेंद्र मेहता ,पूर्व मिस्टर वेस्टर्न इंडिया विकास शर्मा उज्जैन ,मकबूल वारसी शाजापुर ,शैलेंद्र सिसोदिया मंदसौर, रेहान शेख देवास थे । मार्शल की भूमिका में जीशान खान ,प्रेम सिंह ठाकुर ,शाहबाज खान,इंद्रजीत भट्ट  रहे ।तकनीकी सहायक महबूब खान नीमच आकाश परिहार उज्जैन रहे ।

यह थे मुख्यअतिथि-  चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि नागदा खाचरोद के विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व विधायक आलोट श्री जितेंद्र थावरचंद गहलोत, मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन, भाजपा नेता श्री ओमप्रकाश गहलोत थे । 

राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाले सजंय सुलानिया का किया सम्मान- 

इस अवसर पर पूर्व बॉडीबिल्डर एवं  मुगदल घूमाने में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले से संजय सुलानिया का विशिष्ट खेल अभिनंदन किया। आभार प्रदर्शन कौशल धौलपुरे ने किया ने किया ।

मन्दसौर के नवीन ग्वाला बने वेट चैम्पियन- संभाग स्तरीय  इस बॉडीबिल्डिंग खेल आयोजन में मन्दसौर के नवीन ग्वाला ने शरीर सौष्ठव का बेहतरीन प्रदर्शन किया । जहां नवीन ग्वाला अपने वेट ग्रुप में वेट चैम्पियन बने । उसके लिए दशपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के संरक्षक प्रकाश सिसौदिया (प्रधान संपादक दैनिक मालव अलंकरण), वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

वेद मिश्रा , विकास भंडारी (सीए), भाजपा नेता राजेश गूर्जर , कीर्तिश जैन,संजय मित्तल (उद्योगपति), संदीप मेहता , लोकेश भार्गव, प्रवीण खत्री,अनिल जैन, अनिल पाटीदार,योगेश गंगवाल,मनीष सोनी,मयंक सिसोदिया, जलज सिसोदिया,मनीष मीणा,आशु गौड़ ने बधाई दी है ।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *