पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हाल में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
राष्ट्रीय संत श्री प्रीतम जी महाराज करेंगे कथा वाचन
मंदसौर। राष्ट्रीय संत श्री प्रीतम जी महाराज के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्री पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हाल में हुआ। शुभारंभ में पोथी यात्रा राधाकृष्ण मंदिर पशुपतिनाथ रोड से ढोल धमाकों और डी जे की धुन के साथ निकाली गई जिसमें 51 महिलाओं ने कलश धारण किए हुए थे सभी मातृ शक्ति ने चुनरी की वेशभूषा धारण की हुई थी ।पोथी यात्रा का समापन पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हाल में हुआ। राष्ट्रीय संत श्री प्रीतम जी महाराज द्वारा भूत भावन भगवान श्री पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना कर कथा का प्रारंभ किया गया प्रथम दिवस आपने महाभारत का संस्मरण बताये हुए कहा कि जब दुर्योधन ने छल कपट से पांडवों से राज पाट,धन दौलत सब छिन ली उसके पश्चात भी पांडवों के चेहरे पर हंसी देख दुर्योधन ने कहा है अर्जुन सब कुछ चला गया है उसके बाद भी चेहरे पर हंसी आ रही है किस बात की हंसी है किस बात का गुरूर है अर्जुन ने उत्तर दिया दुर्योधन किसने कहा कि धन संपत्ति जाने से गरीबी आ जाती है इज्जत से बड़ी कोई दौलत नहीं होती जीवन मे सबसे बड़ी दौलत इज़्ज़त होती है जब इज़्ज़त ही चली जाए तो समझो सब कुछ चला गया राज पाठ गया है पर मान सम्मान नही गया है
कथा का आयोजन मातृ शक्ति ग्रुप मंदसौर करवा रहा है,यात्रा में प्रमुख रूप से श्री राधाकृष्ण ग्रुप के अध्यक्ष श्री विश्वमोहन अग्रवाल,शिवम राठौर,रवि अग्रवाल,घनश्याम खत्री, मधु राठौर,कला बाई,रूक्मण बाई,प्रेम बाई, पुष्पा बाई,प्रेमलता राठौड़,राधा,साक्षी राठौर,प्रभा देवी,संतोष सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।

