भारतीय मजदूर संघ ने मनाया विश्व वरिष्ठ दिवस !

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया विश्व वरिष्ठ दिवस !

नीमच

Shares

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया विश्व वरिष्ठ दिवस !

नीमच – अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा के मार्गदर्शन में नीमच तहसील की ग्राम पंचायत झांझर वाडा में मजदूर संघ की एक बैठक संपन्न हुई बैठक में वरिष्ठ दिवस के अवसर पर कई वरिष्ठ बुजुर्ग व महिला मातु शक्तियों को गले में सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा गले में डाल मिठाई खिला सम्मानित कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर सम्मानित किया गया साथ ही ग्रामीण जनों की उपस्थिति में बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार ने जिले कि नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नये पदाधिकारीयों एवं 21 सदस्यी टीम का गठन किया !

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा ने बताया कि संगठन के उच्च पदाधिकारीयों के निर्देशानुसार नीमच जिले की बैठक में उपस्थित हो जिले की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ दिवस मना मजदूर वर्गों के बुजुर्ग एवं महिला मातृशक्तियों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए जिले की समस्त टीम कोटि-कोटि धन्यवाद साधुवाद की पात्र है !

इसी कड़ी में नवनियुक्त जिला संयोजक दुर्गा शंकर दशाणा ने बताया कि हम संगठन के माध्यम से निरंतर गांव गांव में हमारी टीम का गठन कर शासन प्रशासन के माध्यम से कैंप लगवाकर शासन प्रशासन कि हर योजनाओं का लाभ मजदूर और गरीब वर्गों के परिवारों को दिलवाकर लाभन्वित करने का प्रयास करेंगे !

बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, जिला संयोजक दुर्गा शंकर दशाणा, जिला मंत्री विनोद खैर, जगदीश बकरावात,भंवरलाल,अंबालाल, कंचन बाई, निर्मला बाई, गीता बाई, कलाबाई ,भेरूलाल, दिनेश ,सत्तू, रामचंद्र, हरिराम, सोहन, भेरूलाल, मोहन, शंकर लाल आदि कई पदाधिकारी कार्यकर्ता ओर ग्रामीण जन उपस्थित रहे !

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *