सेवा सप्ताह के अंतर्गत जैन श्वेतम्बर सोश्यल ग्रुप ने वितरित किये फूड बॉस्केट आहार किट

सेवा सप्ताह के अंतर्गत  जैन श्वेतम्बर सोश्यल ग्रुप ने वितरित किये फूड बॉस्केट आहार किट

मंदसौर

Shares

सेवा सप्ताह के अंतर्गत  जैन श्वेतम्बर सोश्यल ग्रुप ने वितरित किये फूड बॉस्केट आहार किट

मंदसौर। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के टी.बी. मुक्त भारत के सपने को साकार करने के उद्येश्य से सेवा सप्ताह के अंतर्गत  5 जून शुक्रवार को जिला क्षय केन्द्र मंदसौर में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप मंदसौर द्वारा जिले के उपचाररत 20 टी.बी. मरीजों को पोषण आहार हेतु फुड बास्केट आहार किट भी प्रदान की गई ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भोपाल से आए मंदसौर जिले के ओ.आई.सी. डॉ. सौरभ पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आर.के.द्विवेदी  एवं जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप की ओर से सहित कई गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जैन श्वेतम्बर सोश्यल ग्रुप मंदसौर के संस्थापक अध्यक्ष सीए प्रतिक डोसी ने बताया कि ग्रुप द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सेवा के प्रकल्प चलाये जा रहे है इसी कड़ी में आज टीबी मरीजों को कीट वितरित किये गये है।
फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुकड़ा ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसको लक्ष्य मानकार जैन श्वेतम्बर सोश्यल ग्रुप लगातार सेवा के प्रकल्प चला रहा है जो सराहनीय है।
वर्तमान अध्यक्ष संदीप धीग ने बताया कि गुु्रप समय – समय पर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियां आयोजित करता है अभी सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुकड़ा, ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सीए प्रतीक डोसी, वर्तमान अध्यक्ष संदीप धिंग, सचिव डा विकल्प मूनत, विकास पामेचा, उज्जवल मेहता,  अंकुश कोठरी, अमित पंचोली, हार्दिक हड़पावत, अर्पित मुरडिया, रौनक कर्नावट, मोनू चोरडिया आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *