पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं सीड बॉल निर्माण

पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं सीड बॉल निर्माण

मंदसौर

Shares

पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं सीड बॉल निर्माण

मंदसौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद से चयनित नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम मेनपुरीया मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद जिला सामान्यक तृप्ति बैरागी एवं संस्था के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया।
     कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में सीड बॉल (बीज गेंद) तैयार की गईं। इन सीड बॉल्स में गुलमोहर, बेलपत्र, करंज, जामुन, नीम, इमली एवं शीशम जैसे छायादार एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों के बीजों का उपयोग किया गया। आगामी वर्षा ऋतु में इन सीड बॉल्स को विभिन्न क्षेत्रों में फैलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री बैरागी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
       कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनील जैन महाबली, जिला मंत्री पुलकित पटवा, जिला आईटी संयोजक दिनेश सौलंकी,मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह सिसोदिया, मंडल महामंत्री शिवजी गुर्जर, मनपुरिया सरपंच प्रतिनिधि ओंकार माली, ब्लॉक सामान्यक अर्चना भट्ट,जन अभियान परिषद से अर्चना रामावत नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से दुर्गाशंकर धनगर, डां. राजमल भाटी, प्रहलाद राठौर, हीरालाल माली, कोमल माली एवं कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *