शा.उ.मा.वि. झांतला के विद्यार्थियों की व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत ऑन द जॉब ट्रेनिंग सम्पन्न

शा.उ.मा.वि. झांतला के विद्यार्थियों की व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत ऑन द जॉब ट्रेनिंग सम्पन्न

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

शा.उ.मा.वि. झांतला के विद्यार्थियों की व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत ऑन द जॉब ट्रेनिंग सम्पन्न

झांतला मई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला के आईटी-आईटीईएस के छात्र-छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑन द जॉब ट्रेनिंग का कार्यकम दिनांक 02/0 6/2026 से 25/0 6/2026 तक आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा स्थानीय संस्था शारदा कम्प्यूटर्स झॉतला में आन द जॉब ट्रेनिग ली गई। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस ट्रेंनिग का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग, नई तकनीक और बाजार की व्यवसायिक कार्य प्रणाली से रूबरू कराना है। इसमें आईटी विषय के लगभग सभी विद्यार्थीयों ने भाग लिया है, व्यवहारिक ज्ञान और ऑनलाईन वर्क के लिए ट्रेनिंग स्थानीय संस्था शारदा कम्प्यूटर्स झॉतला में आयोजित कि गई संस्था प्राचार्य शांतिलाल धाकड ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करना है। वोकेशनल प्रशिक्षक अमित कुमार ने बताया कि इससे विद्यार्थी को आगे नौकरी के साथ रोजगार में भी बेहतर अवसर पा सकेंगे व्यावसायिक शिक्षा नोडल भुवानीराम मेघवाल ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत यह ट्रेनिंग विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिससे भविष्य में उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे प्रशिक्षण उपकरणों की नई नई तकनीक व जानकारी दी जा रही है। कार्य प्रणाली समझा कर एवं तकनीकी दक्षता पर कार्य कराया जा रहा है। और व्यावसायिक अनुभव भी दिया जा रहा है। वोकेशनल, ट्रेनिग इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट द्वारा ऑन द जॉब ट्रेनिंग को आयोजित किया गया।

Shares
ALSO READ -  श्री महामाया मोड़ीमाताजी में दिनांक 27/5/2024 को भंडार 27 दिन में खोला गया जिसकी दान राशि 178518
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *