सपनों को अब पंख लगे..आओ हम स्कूल चलें
“स्कूल चलें हम अभियान” के तहत जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा जी ने आज सीएम राइस स्कूल जावद में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों से संवाद किया।
श्री सखलेचा ने कहा कि “हमारी सरकार सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करने हेतु कटिबद्ध है। सभी बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, तरक्की करें, यही हमारी शुभकामनाएं है।”
इस अवसर पर जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण जी, जावद नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन माली जी, भाजपा मंडल महामंत्री जयप्रकाश पांडला जी सहित अधिकारी कर्मचारी, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – परिश्रमी व लक्षित छात्र ही अपने जीवन मे अच्छा मुकाम प्राप्त करता है – श्री जैन
ALSO READ - तिरंगे के सम्मान में अखिल भारतीय पुरबिया जायसवार मोची समाज समरस्ता सहासंघ उतरा मैदान में
WhatsApp Group
Join Now

