योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रणेरा ने जीता स्वर्ण पदक

योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रणेरा ने जीता स्वर्ण पदक

मंदसौर

Shares

योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रणेरा ने जीता स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे मंदसौर का प्रतिनिधित्व

मंदसौर। रविवार 9 अगस्त को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप रिसॉर्ट दलौदा में किया गया। सीनियर वर्ग मे पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रणेरा ने 5 कंपल्सरी आसान और दो ओप्शनल आसन का शानदार प्रदर्शन कर लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रणेरा अपने वर्ग समूह में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मंदसौर जिले से राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर मंदसौर जिले का गौरव बढ़ाया है। श्री रणेरा अब पुनः राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में मंदसौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व भी श्री रणेरा बंगलौर में आयोजित वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

Shares
ALSO READ -  जल संचय के लिए सबके भागीरथी प्रयास हो जनपद अध्यक्ष मंदसौर बंसत शर्मा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *