महावीर सागर तक सडक निर्माण हेतु पुरजोर प्रयत्न किया जावेगा

महावीर सागर तक सडक निर्माण हेतु पुरजोर प्रयत्न किया जावेगा

मंदसौर

Shares

महावीर सागर तक सडक निर्माण हेतु पुरजोर प्रयत्न किया जावेगा

विधायक श्री जैन के साथ वीरपुत्र जयम की विस्तार से चर्चा

मंदसौर। सकल जैन समाज वीरपुत्र जयम के पदाधिकारियों की विगत दिवस विधायक श्री विपिन जैन के साथ भेंट में मंदसौर स्थित श्री महावीर सागर स्थल को सड़क से जोडने पर विस्तार से चर्चा हुई। वीरपुत्र जयम की ओर से सकल जैन समाज के अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र जैन, वीरपुत्र जयम के संवाहक श्री राजमल गर्ग, संप्रेरक श्री सुरेन्द्र लोढा, संयोजक श्री डॉ. राजकुमार बाकलीवाल तथा पदाधिकारीगण श्री मनीष सेठी, श्री सुनील तलेरा, श्री शिखरचंद्र डूंगरवाल, श्री अक्षय मारु, श्री उमेश जैन कलशधर, श्री सिद्धार्थ पामेचा, श्री अनिल नाहर, युवा प्रकोष्ठ महासचिव श्री कमलेश कटारिया ने चर्चा में भाग लिया । सभी ने जोर दिया कि श्री महावीर सागर में अभी भी लबालब पानी भरा हुआ है लेकिन वहां तक पहुंचने का मार्ग नहीं होने के कारण पहुंच पाना कष्टदायक बना हुआ है। इस कारण श्री महावीर सागर का भी विकास नही हो पा रहा है तथा इस क्षेत्र का पर्यटन केन्द्र के रूप में उन्नयन पच्चीस वर्षो से स्वप्न ही बना हुआ है। अतएव वाहन जा पाएं ऐसे मार्ग का निर्माण एकदम आवश्यक है।
सडक निर्माण होने पर ग्रामीणो तथा समाजजनो का सुविधा से आना जाना हो सकेगा। विधायक श्री विपिन जैन ने जानकारी दी कि सड़क मार्ग बनाने के लिये कई विकल्पों पर जिला पंचायत तथा शासकीय विभाग के स्तर पर विचार किया गया है। अब उपयुक्त प्रस्ताव पर बल देकर शीघ्र कार्यान्वित करवाने का प्रयत्न किया जायेगा। आवश्यक होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से भी सम्पर्क किया जावेगा।
प्रवक्ता श्री विजयेन्द्र फांफरिया ने बताया कि सकल जैन समाज की ओर से कहा गया कि श्री महावीर सागर क्षेत्र के विकास की परिकल्पना को प्राथमिकता के साथ साकार किया जाना नगर की मांग है। समाज की ओर से विधायक श्री जैन को ज्ञापन भी दिया गया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *