रेवास देवड़ा से पशुपतिनाथ तक निकली इस कावड़ यात्रा ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर ग्राम रेवास देवड़ा से लगातार नौवें वर्ष भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नासिक के ढोल, आकर्षक झांकियों और गाजे-बाजे के साथ निकली कावड़ यात्रा से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
कावड़ यात्रा ग्राम रेवास देवड़ा से शुरू होकर बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां कावड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन किए। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से जल अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा के दौरान बल्केश्वर महादेव मंदिर रोड पर कावड़ यात्रियों के स्वागत और प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया गया। हनुमंत ग्रेनाइट मरमट परिवार की ओर से स्वर्गीय श्री राजकुमार जी की स्मृति में कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया और रसगुल्ले की प्रसादी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर आयोजन में सहभागिता की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
रेवास देवड़ा से पशुपतिनाथ तक निकली इस कावड़ यात्रा ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।पुष्कर राज मरमट कुमावत लखन मुण्डेल कृष्ण मुंडेल फकीरचंद जी भरत जी खटोड़ नंदकिशोर जी रघुनंदन जी अरुण जी कन्हैया लाल जी मरमट, कांजी कन्हैया लाल दिलीप जी खटोड़ एवम् इष्ट मित्र ईश्वर नितेश संदीप नितेश नरेंद्र पुष्कर जी ॐ जी कांतिलाल जी लक्ष्मी नारायण जी राजाराम जगदीश डागर शांतिलाल प्रजापत जीतू पाटीदार मनीष पाटीदार राकेश शर्मा ग्राम के सरपंच कुंवर अनिल सिंह जी देवड़ा की उपस्थिति रहे

