निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 42 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 42 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

नीमच

Shares

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 42 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

नीमच। आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालाहेड़ा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2, बड़ा किरपुरिया में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।

शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, साइटिका, प्रमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार किया गया। मरीजों की निःशुल्क रक्तचाप  जांच भी की गई।

चिकित्सा दल द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव, तनावमुक्त जीवन तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर में कुल 42 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, दवासाज अनवर खान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिव कन्या, आशा कार्यकर्ता राधा बंजारा, सहायिका सुंदर बाई बंजारा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Shares
ALSO READ -  घटिया सड़क निर्माण की जांच को लेकर कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने सोंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *