मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर 14 अगस्त को हरवार में
नीमच। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में 7 अगस्त 2026 से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के क्रम में 14 अगस्त 2026 को उपखंड नीमच की तहसील जीरन के ग्राम पंचायत हरवार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में ग्राम पंचायत हरवार सहित अरनिया बोराना, बामनिया, बमोरी, भंवरासा, चल्दू, छाछखेड़ी, कैलुखेड़ा, कोठड़ी ईस्तमुरार, कुचड़ौद, पालसोडा, फोफलिया, तालखेड़ा, विशनिया एवं दलपतपुरा गांव के ग्रामीणजन सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका यथासंभव तत्काल निराकरण किया जाएगा। जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव नहीं होगा, उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे तथा अधिकतम 7 दिवस की अवधि में समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें।

