स्वास्थ्य विभाग में फायर सेफ्टी अवेयरनेस वीक का हुआ शुभारंभ
मंदसौर – जिला चिकित्सालय, मन्दसौर में फायर सेफ्टी अवेयरनेस वीक का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 4 मई से 11 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ” निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ. शशि गांधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान तथा सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत के निर्देशन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थितों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की शपथ ली। यह अभियान सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।
WhatsApp Group
Join Now

