जगदीश परमार गुजराती सेन समाज के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त, समाज जनों में हर्ष की लहर

जगदीश परमार गुजराती सेन समाज के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त, समाज जनों में हर्ष की लहर

मंदसौर

Shares

जगदीश परमार गुजराती सेन समाज के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त, समाज जनों में हर्ष की लहर

मंदसौर। गुजराती सेन समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और समाज को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंदसौर गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष बलराम राठौड़ ने संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए जगदीश सेन परमार रलायता वाले को वरिष्ठ जिला कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। जगदीश परमार की इस नियुक्ति की घोषणा होते ही समूचे जिले के सेन बंधुओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। समाजजनों का मानना है कि जगदीश परमार के अनुभव और सक्रियता से समाज के संगठन को जिले भर में नई मजबूती मिलेगी क्यों की जगदीश पुर्व में भी में भी गुजराती सेन समाज के जिला उपाध्यक्ष रह चुके है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिले भर से समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। जगदीश परमार गुजराती सेन समाज के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएँ देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. राजेश बोराना, अनिल वप्ता, डॉ. राजेश परमार, अंतिम देवड़ा, अशोक परमार, प्रहलाद परिहार, अर्जुन सेन राठौड़ (छोटू), राकेश सेन सम्राट, अनिल परिहार, हरीश परमार (गिगल), जगदीश परमार (रलायता), मनीष सेन राठौड़ (मोनू), विजय परमार एवं राजेश परिहार सहित अनेक समाजजन सम्मिलित हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि सेन समाज के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Shares
ALSO READ -  ग्राम-मेलखेड़ा,शामगढ़,मंदसौर घर पर छापा मारकर 11.120किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *