टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मजदूर कल्याण समिति का सराहनीय पहल, 50 मरीजों को वितरित किए गए फूड बॉस्केट

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मजदूर कल्याण समिति का सराहनीय पहल, 50 मरीजों को वितरित किए गए फूड बॉस्केट

मंदसौर

Shares

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मजदूर कल्याण समिति का सराहनीय पहल, 50 मरीजों को वितरित किए गए फूड बॉस्केट

मंदसौर – जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की दिशा में मजदूर कल्याण समिति द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। समिति ने टीबी से ग्रसित 50 मरीजों को पोषण युक्त फूड बॉस्केट का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उचित पोषण उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाना है।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने के लिए दवाइयों के साथ-साथ संतुलित आहार भी अत्यंत आवश्यक होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मरीजों को पोषक सामग्री से युक्त फूड बॉस्केट प्रदान किए गए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी दी कि वर्ष 2026 के लिए कुल 1000 फूड बॉस्केट वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक टीबी मरीजों को लाभान्वित किया जा सके। इस अभियान के माध्यम से न केवल मरीजों को पोषण सहायता मिलेगी, बल्कि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Shares
ALSO READ -  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ की सराहनीय पहल
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *