जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सुनी 120 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर – जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने 120 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए।
गुराडिया लाल मुहा निवासी भेरूलाल ने हाईटेंशन विद्युत लाईन हटवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एमपीईबी अधिकारी मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सोनी निवासी राजेन्द्रसिंह ने भूमि विवाद के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मुल्तानपुरा निवासी रानी बी ने सहायता राशि दिलवाने संबंध में आवेदन दिया। जिस पर कृषि उपज मण्डि सचिव को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आवासीय भूमि का पट्टा दिलवाने, हाईटेशन विद्युत विद्युत लाईन हटवाने, शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, दुर्घटना बिमा राशि दिलवाने, सम्मान निधी दिलवाने, अवैध कब्जा हटवाने एवं सीमांकन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

