वात्सल्य पब्लिक स्कूल का करियर फेस्ट

वात्सल्य पब्लिक स्कूल का करियर फेस्ट

मंदसौर

Shares

वात्सल्य पब्लिक स्कूल का करियर फेस्ट

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की रखी मजबूत नींव

देश-विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों के विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

मंदसौर। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर के बेहतर विकल्पों से परिचित कराने तथा उनकी दुविधाओं का समाधान करने के उद्देश्य से वात्सल्य पब्लिक स्कूल में एक बार फिर भव्य करियर फेस्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और  उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ। करियर फेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों, प्रवेश प्रक्रियाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं और रोजगार की संभावनाओं की सटीक एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला। इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि वात्सल्य पब्लिक स्कूल केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सफल करियर निर्माण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
मिली महत्वपूर्ण जानकारियां
करियर फेस्ट विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी अत्यंत लाभदायक रहा। अभिभावकों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उच्च शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, छात्रवृत्ति तथा भविष्य की संभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। इस सफल आयोजन ने विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी नई मजबूती प्रदान की। विशेषज्ञों का मानना रहा कि सही समय पर मिला उचित मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव साबित होता है।  
देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों के विशेषज्ञ रहे मौजूद
करियर फेस्ट में महेंद्रा यूनिवर्सिटी, एनएमआईएमएस इंदौर(आरवी यूनिवर्सिटी), एमआईटी-डब्ल्यूपीयू युनिवर्सिटी, विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी, अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, एलाइंस यूनिवर्सिटी, सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
यह रहा खास
कॅरियर फेस्ट में विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और करियर संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। वन-टू-वन करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रुचि और लक्ष्य के अनुसार व्यक्तिगत सलाह प्राप्त की। इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक ही मंच पर उपलब्ध रहे।विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया, विश्वविद्यालय चयन और करियर अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *