जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र और किसान हितों की रक्षा को लेकर उमड़ा जनसैलाब

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र और किसान हितों की रक्षा को लेकर उमड़ा जनसैलाब

मंदसौर

Shares

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र और किसान हितों की रक्षा को लेकर उमड़ा जनसैलाब

मंदसौर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को  लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ रैली  निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया गया। इस दौरान एक घंटे तक जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर लोकतंत्र, संविधान और किसान हितों की रक्षा के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।

रैली के माध्यम से संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा किसानों और आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। जिला कांग्रेस प्रभारी श्री सदाशिव यादव ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने के प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे अलोकतांत्रिक कदमों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए खाद की उपलब्धता, डीजल की बढ़ती कीमतों, फसलों के उचित समर्थन मूल्य, बढ़ती कृषि लागत तथा बढ़े हुए बिजली बिलों, स्मार्ट मीटर के मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि किसान और आमजन लगातार समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटिल ने किसानों के अधिकारों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। 

ALSO READ -  विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर  पूर्व संध्या पर हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

 बाद में एसडीएम शिवलाल शाक्य को दो ज्ञापन सौंपे गए । ज्ञापन का वाचन प्रदेश सचिव सोमिल नाहटा एवं कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार ने किया । एक ज्ञापन  राष्ट्रपति के नाम राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामंाकन पत्र निरस्त करने के विरोध में दिया गया । जिसमें कहा गया कि सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामंाकन निरस्ती करण प्रकरण की निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच कराई जाए । चुनावी प्रक्रिया मेंपूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए । लोकतांत्र्ािक अधिकारो एवं संवैधानिक मुल्यों की रक्षा हेतु आवश्यक हस्तक्षेप किया जाए । दुसरे ज्ञापन में मांग की गई कि किसानो को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए । ई टोकन व्यवस्था को सरल व प्रभावी बनाया जाए । मंडी टैक्स को एक प्रतिशत से बढाकर डेढ करने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए । मंडी की अव्यस्था को सुधारा जाए । स्मार्ट मीटर की योजना की समीक्षा कर मनमाने बिजली बिलो पर रोक लगाई जाए । पेट्रोल – डीजल की बढती किमतो एवं महंगाई के नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए । नीट पेपर लीक के प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियो पर कठोर कार्यवाही की जाए 

जिला संगठन महासचिव श्री अजय लोढ़ा ने संचालन किया। आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने माना।

इस अवसर पर  इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय, श्री प्रकाश रातड़िया,  श्री परशुराम सिसोदिया, श्री राजेश रघुवंशी, श्री मंजीतसिंह टुटेजा,ब्लाक अध्यक्ष विकास दशोरा,  विजेश मालेचा, विनोद शर्मा, किशोरसिंह पंवार , सत्यनारायण पाटीदार, जगदीश धनगर फौजी, महेश पाटीदार, सुरेश धाकड, मुकेश धाकड, हनुमंतसिंह,  कांग्रेस नेता ओमसिंह भाटी, रविन्द्र रांका, अनिल शर्मा, तरुण खिंची, रुपल संचेती,  रफत पयामी, दीपकसिंह गुर्जर, डॉ.अजीत जैन, राखी सत्रावाला,  मुकेश निडर, सुरेन्द्र कुमावत, निर्विकार रातडिया, बालेश्वर पाटीदार, ब्रह्मानंद पाटीदार, राजेन्द्र सेठिया, कमलेश सोनी, बद्रीलाल धाकड, असगर मेव,जगदीपसिंह बंटी, कर्मवीर सिंह भाटी,भोपालसिंह सोलंकी, उमराव सिंह,सुरेश पाटीदार, कन्हैया लाल सिसोदिया,शौकत मंसूरी, परमेश्वर पाटीदार,ललित चंदेल, महेश पाटीदार, दिलीप देवडा, यूनुस मेव,दुलेसिंह किलगारी, रंगलाल धनगर, अनिस मंसुरी, लियाकत मेव, कमलेश पटेल, अजहर मेव, आदित्य पाटिल,श्याम गुगर, सम्यक जैन, शुभम कुमावत, वाहिद जैदी, प्रवीण मांगरिया, सुनील गुप्ता, राघवसिंह शक्तावत, निर्मल फरक्या, श्यामसिंह चौहान,बद्रीलाल धाकड, रमेश ब्रिजवानी, कमलेश जैन आदि बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *