शिवसेना (यूटीबी) जिला मंदसौर की बैठक होटल ऋतुवन में संपन्न

शिवसेना (यूटीबी) जिला मंदसौर की बैठक होटल ऋतुवन में संपन्न

मंदसौर

Shares

शिवसेना (यूटीबी) जिला मंदसौर की बैठक होटल ऋतुवन में संपन्न

मंदसौर। शिवसेना राज्य प्रमुख सुनील शर्मा के निर्देशानुसार मंदसौर जिले की एक महत्वपूर्ण बैठक शिवसेना आईटी सेल के प्रदेश प्रमुख नाहर सिंह गौड़ के नेतृत्व में होटल ऋतुवन, स्टेशन रोड, मंदसौर में आयोजित की गई। बैठक में गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने हेतु भोपाल में आगामी महीनों में विशाल प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास के घेराव की रणनीति बनाई गई। साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रैलियां निकालकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया। प्रदेश आईटी सेल प्रमुख नाहर सिंह गौड़ ने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश की जनता को एक सशक्त तीसरा विकल्प और मुख्यमंत्री पद का एक दमदार चेहरा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए मंदसौर जिले से हजारों शिवसैनिक भोपाल कूच करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश, संभाग एवं जिला पदाधिकारियों की सहमति से सिकंदर भवानी को मंदसौर महानगर प्रमुख एवं जिला उपप्रमुख नियुक्त किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने युवा सेना प्रमुख आदित्य उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
बैठक में आईटी सेल प्रदेश प्रमुख नाहर सिंह गौड़, महिला आघाड़ी प्रदेश प्रमुख श्यामा देवी नायक, युवा सेना प्रदेश उपप्रमुख सोनू गोस्वामी, संभाग उपप्रमुख अनिल माली, जिला आईटी सेल संभाग प्रमुख शैलेंद्र विश्वकर्मा, लाल सिंह सिसोदिया, जिला संपर्क प्रमुख केशुराम बैरागी, महिला आघाड़ी जिला प्रमुख किरण दुबे, जिला प्रमुख राजेश सिंधल, जिला उपप्रमुख टमा बाई, युवा सेना जिला प्रभारी दीपक जोशी, जिला संगठन प्रमुख सुरेश पंवार, जिला कमांडो प्रमुख महेश नायक, नीतेश पाटीदार, जिला उपप्रमुख रघुनाथ नायक, जिला महामंत्री दिनेश तंवर, जिला महामंत्री जसवंत सुराणा, जिला सचिव गणपत परमार, जिला सह-संगठन प्रमुख अजय नायक, युवा नेता राजा बना, महेश पानपुर, बबलू, दुर्गेश, तूफान सिंह, जैकेंद्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *