गुजराती सेन समाज मंदसौर पदभार ग्रहण समारो16 को बंजारी बालाजी में

गुजराती सेन समाज मंदसौर पदभार ग्रहण समारो16 को बंजारी बालाजी में

मंदसौर

Shares

गुजराती सेन समाज मंदसौर पदभार ग्रहण समारो16 को बंजारी बालाजी में

गुजराती सेन समाज मंदसौर के जिला अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष का चुनाव जिला निर्वाचन समिति द्वारा पुर्व में बंजारी बालाजी मंदिर में संपन्न हुई। इस मे वरिष्ठ अध्यक्ष के रूप में  बलराम राठौड़ को व‌ युवा अध्यक्ष किशोर सेन मानपुरा को बनाया गया था इनके द्वारा बनाए गए सभी तहसील अध्यक्ष व पूरे जिले के सभी पदाधिकारी  का पदभार समारोह  16 जून  मंगलवार को बंजारी बालाजी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में सेन समाज के राष्ट्रीय संत सेनाचार्य श्री अचलानंद जी महाराज, जोधपुर पीठाधीश्वर व दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष, गुजराती सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज मंदसौर जिला कार्यालय शुक्ला चौक स्थित परिहार बंधु संस्थान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आवश्यक निर्णय लिए गए।इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यक्ष बलराम राठौड़, संरक्षक प्रहलाद परिहार, कोषाध्यक्ष जगदीश परमार, समाजसेवी दिनेश सोलंकी, अशोक परमार, अर्जुन सेन राठौड़, राजेश परिहार, पूर्व पार्षद शंभू सेन राठौड़, अनिल वप्ता, हरिश परमार, अनिल परिहार सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम की सूचना गुजराती सेन समाज के सचिव राकेश सेन सम्राट द्वारा दी गई,

Shares
ALSO READ -  मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व मे कांग्रेसजन ने जिला डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *