डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि रतनगढ़ में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि रतनगढ़ में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि रतनगढ़ में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई

रतनगढ़ – भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रवादी विचारधारा की नींव रखने वाले प्रखर राष्ट्रवादी ,शिक्षाविद स्वर्गीय श्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि रतनगढ़ में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल के अध्यक्ष जसवंत बंजारा मंडल महामंत्री मंजू देवी मांगीलाल भील जमनालाल बजाज वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद्र मंडोवरा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरुमल गुर्जर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं एल्डरमैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था आपकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में ही हुई आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए जहां आपने कई मानक उपाधि प्राप्त की उसके बाद आप कम उम्र में ही कुलपति बनने का भारतीय इतिहास में कम उम्र में नाम रोशन किया 40 साल की उम्र में आप भारतीय राजनीति में प्रवेश किया नेहरू मंत्रिमंडल में आपको उद्योग मंत्रालय दिया गया लेकिन नेहरू द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देकर धारा 370 के तहत एक अलग प्रदेश बनाने का निर्णय आपको सही नहीं लगा और आपने धारा 370 के खिलाफ अपने विचार प्रकट करते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और आपने कहा कि एक देश में दो प्रधान दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे आपने इसी के तहत जम्मू कश्मीर में जाने के लिए एक परमिट व्यवस्था थी उसे व्यवस्था को अपने भंग करते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचे जहां आपको 23 जून 1953 को गिरफ्तार कर लिया गया इस समय आपकी रहस्यमई अवस्था में मृत्यु हो गई ।आप के द्वारा जनसंघ की स्थापना की गई और देश के प्रथम अध्यक्ष भी बने। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन किया एवं आभार प्रदर्शन शक्ति केंद्र रतनगढ़ नगर संयोजक करण सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *