गुजराती सेन समाज का पदग्रहण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला दायित्व
मंदसौर। गुजराती सेन समाज जिला मंदसौर का पदग्रहण समारोह बंजारी बालाजी परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न संगठनों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। समाज के चुनाव में निर्वाचित जिला अध्यक्ष बलराम राठौर कचनारा, एवं युवा अध्यक्ष किशोर सेन (मानपुरा) सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। इनमें महिला संघ की जिला अध्यक्ष हेमलता सोलंकी, कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष प्रहलाद खटोड़ (अध्यापक), हेयर सैलून संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान बरखेड़ा, उद्योग एवं व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप सोलंकी, धार्मिक मामलों के प्रभारी पवन व्यास तथा मीडिया संघ के जिला अध्यक्ष महेश सेन लुनाहेड़ा द्वारा भी पदभार ग्रहण किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मदनलाल राठौर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, अखिल भारतीय युवा सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय भाटिया (भानपुरा), सेन वाटिका नीमच के अध्यक्ष रमन गेहलोत, मुल्की मंदिर संधारा के अध्यक्ष सुरेश सेन, मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया, कांग्रेस युवा नेता सोमिल नाहटा एवं मनोहर नाहटा, पुर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सेन निडर, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष संजय चौहान बोलिया, समाजसेवी हरिनन्दन बोराना, पार्षद गरीब भाटी, जिला संरक्षक महिला संगठन भारती चौहान, श्याम बोराना, कोरोना योद्धा डॉ. राजेन्द्र बोराना सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज जन मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलराम राठौर ने कहा कि समाज में भारी उत्साह और उमंग का माहौल है। आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवा वर्ग को समाज सेवा से जोड़कर समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष शंभूसेन राठौर, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश परमार, राकेश सेन सम्राट, अशोक परमार ढिकोला, पुर्व युवा जिला अध्याक्ष अंतिम देवडा, अनिल वप्ता अध्यापक, अर्जुन सेन राठौर, भवानीशंकर सेन, डॉ. दिनेश सोलंकी, श्याम सोलंकी, रमेश सेन, दिनेश सौलंकी सुवासरा, दिनेश छालीवाल, सांवरा पंवार, श्याम सौलंकी छायन, रमेश सेन बुढ़ा, सुरेश सौलंकी, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट राजेश सोलंकी (चंद्रपुरा) ने किया, जबकि अंत में राकेश भाटी डिगांवमाली ने आभार व्यक्त किया। समारोह में समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देखने को मिला।

गुजराती सेन समाज का पदग्रहण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला दायित्व
WhatsApp Group
Join Now
