तत्त्वम आयुर्वेद में नि:शुल्क स्वर्णप्राशन एवं परामर्श शिविर सम्पन्न

तत्त्वम आयुर्वेद में नि:शुल्क स्वर्णप्राशन एवं परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर

Shares

तत्त्वम आयुर्वेद में नि:शुल्क स्वर्णप्राशन एवं परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर। तत्त्वम आयुर्वेद द्वारा आज 21 मई 2026, गुरुवार को दत्त मंदिर वाली गली, नई आबादी, मंदसौर (म.प्र.) में  नि:शुल्क आयुर्वेद विशेषज्ञ परामर्श एवं स्वर्णप्राशन शिविर  का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मंदसौर इंस्टिट्यूट आॅफ आयुर्वेदिक एजुकेशन एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ दीपक यादव द्वारा नियुक्त डॉ. अमृता देवकर (एमडी बालरोग) द्वारा बच्चों को परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में 0 से 16 वर्ष तक के कुल 22 बच्चों को नि:शुल्क स्वर्णप्राशन ड्रॉप्स प्रदान किए गए।
डॉ. मदन साहू ने बताया कि डॉ. अमृता देवकर द्वारा 22 बच्चों को स्वर्णप्राशन पिलाकर उनका स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण किया गया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्मरण शक्ति, पाचन एवं समग्र विकास हेतु आयुर्वेदिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में इण्टरनीज प्रीत और छवि का सहयोग रहा।
शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उचित आहार-विहार एवं दिनचर्या संबंधी सलाह दी गई।
तत्त्वम आयुर्वेद आयुर्वेद की ओर से बताया गया कि स्वर्णप्राशन आयुर्वेद की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुद्धि, पाचन शक्ति एवं शारीरिक विकास को समर्थन प्रदान करने में सहायक मानी जाती है। शिविर में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Shares
ALSO READ -  बेटियों का पूजन करके स्वस्थ जीवन की कामना की गई
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *