पोरवाल युवा संगठन का 24वां स्थापना दिवस संतदर्शन, गौसेवा और पीड़ित मानवता की सेवा कर मनाया

पोरवाल युवा संगठन का 24वां स्थापना दिवस संतदर्शन, गौसेवा और पीड़ित मानवता की सेवा कर मनाया

मंदसौर

Shares

पोरवाल युवा संगठन का 24वां स्थापना दिवस संतदर्शन, गौसेवा और पीड़ित मानवता की सेवा कर मनाया

समाज,धर्म और राष्ट्र सेवा हेतु युवा संगठित हो- संत श्रीरामदयाल जी महाराज

मन्दसौर- अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन और पोरवाल समाज के सभी सम्माननीय समाज बन्धुओ, पदाधिकारियो और  संगठन सदस्यो ने सर्वप्रथम संगठन के 24 वे स्थापना दिवस पर  जगत गुरू, पोरवाल समाज रत्न, शाहपुरा पीठाधीश्वर स्वामी श्रीरामदयाल जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर शुभारंभ किया ।

धर्मधाम गीता भवन, मन्दसौर मे परम पूज्य गुरूवर का वंदन अभिनंदन शाल श्रीफल एवं केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। इस अवसर पर गुरूदेव ने समाज, संगठन और राष्ट्र उन्नति के लिए आशीर्वचन प्रदान किए।

आपने युवाओ से आग्रह किया कि समाज धर्म और राष्ट्र सेवा हेतु संगठित होने का समय आ गया है। 24वे स्थापना दिवस पर संगठन की उन्नति हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।

इसके पश्चात सभी पदाधिकारीगण  गौमाता को हरे चारे का आहार कराने के लिए श्रीगोपालकृष्ण गौशाला, बस स्टैंड मन्दसौर पर एकत्रित हुए और हरे चारे का आहार कराकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

साथ ही सायंकाल जिला चिकित्सालय मन्दसौर पहुँचकर स्वर्गीय रामगोपाल जी रत्नावत टकरावद की स्मृति मे संगठन द्वारा सभी वार्डो मे जाकर जिला चिकित्सालय सीएमओ अधिकारी एवं डा सौरभ मंडवारिया के साथ फल, बिस्किट और फ्रुटी का वितरण सौ से अधिक मरीजो को किया गया । सभी मरीजो की कुशल क्षेम पुछी एव शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश काला मन्दसौर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र उदिया मंदसौर ने माना।
इस अवसर पर पोरवाल समाज मन्दसौर के वरिष्ठजन जगदीशचंद्र जी चौधरी ,ओमप्रकाश जी चौधरी( होण्डा), नरेन्द्र उदिया मंदसौर राष्ट्रीय अध्यक्ष ,जगदीश काला मन्दसौर राष्ट्रीय महामंत्री, ओमजी सेठिया( छत्रीवाला) , विनोद जी मांदलिया पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रकाश जी मुजावदिया, रामगोपाल जी घाटिया (ऐरावाला), हरिनारायण जी गुप्ता, रामचंन्द्र जी रत्नावत, महेंद्र जी मुजावदिया, मोहित जी रत्नावत, एडवोकेट गौरव जी रत्नावत, जगदीश जी घाटिया, कृष्णकांत जी मोदी, राजेंद्र जी गुप्ता मोयावाला , ओमप्रकाश जी चौधरी ( कोरोमंडल), मनोज जी रत्नावत, पिंकेश जी पोरवाल, अजय जी रत्नावत, सुनील जी डबकरा, किशोर जी घाटिया, जितेन्द्र जी गुप्ता, राहुल वेद , नितिन जी गुप्ता, संजय जी धनोतिया, सुनील जी घाटिया, सुरेश जी सेठिया, परमेश्वर जी काला, नरेन्द्र जी गुप्ता, संजय जी पोरवाल, मदन जी काला, लोकेश जी गुप्ता आदि समाज बन्धुवर और पोरवाल युवा संगठन मंदसौर के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *