जन संकल्प से ही शिवना नदी के स्वरूप में हुआ परिवर्तन – विधायक विपिन जैन
आज शिवना प्रदूषण मुक्ति अभियान में नदी से 4 ट्राली कचरा निकाला गया
मंदसौर | आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 102वें दिन का दृश्य उत्साहवर्धक रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रमदानी नदी किनारे एकत्रित होने लगे । इस अभियान में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और नौजवान, ग्रामीणजन,सभी एकजुट होकर शिवना नदी की सफाई में जुट गए । सभी ने मिलकर कड़ी मेहनत के साथ सुबह 2 घंटे नदी में श्रमदान किया । नदी के भीतर से प्लास्टिक,पॉलिथीन और लोगों द्वारा फेंका गया अन्य कचरा निकाला गया । इसके साथ ही नदी के किनारों पर उगी गाजर घास को भी हटाया गया, जिससे नदी का स्वरूप और अधिक स्वच्छ और सुंदर दिखाई देने लगा । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि आज शिवना शुद्धिकारण का एक वर्ष पूर्ण हुआ । हमारे इस श्रमदान के सामूहिक प्रयास से नदी का स्वरूप सुंदर नजर आने लगा है । हम सबके छोटे-छोटे प्रयासों से शिवना मैया के स्वरूप में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। जहां पहले गंदगी और प्रदूषण का दृश्य था, वहीं अब स्वच्छता और जागरूकता का वातावरण बनता जा रहा है। श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि प्रतिदिन चलने वाले शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । शुक्रवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 102वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, • समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया, रमेश सोनी,बालकृष्ण दवे ,बालकृष्ण पोरवाल,महेश दुबे,महेश दवे,राकेश जैन पिंटू,नरेंद्र बसेर,अभिषेक तिवारी,कैलाश टेलर,भूपेंद्र गोराना,जयंत भावसार,देवेंद्र पुराणिक,सुरेंद्रकुमार रामावत,महेश माली, सत्यनारायण माली, एम्ब्रोज वाल्टर,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत, •राकोदा गांव से मूलचंद पाटीदार,रामचंद्र पाटीदार•धारियाखेड़ी से ओमप्रकाश पाटीदार,पानपुर से कमल नकुम मेनपुरिया से भंवरलाल माली •महिला नेत्रीयों में रफत पयामी,इष्टा भाचावत,सोनाली जैन,अनीता भदोरिया, सुनीता बंडी,प्रमिला पंवार,नेहल तिवारी,खुशी ग्वाला,नसीब बानो ,प्रांजल कँठाली,सारिका शर्मा,दीपा सांखला,मंजू उपाध्याय,अपेक्षा जैन,किरण शर्मा,आर्ची जैन,प्रकृति चेलावत,श्यामा बाई,शैली पोरवाल,गीताली पोरवाल,ममता गोराना,प्रतिभा मोड़,तनुश्री पाटीदार,प्रियंका त्रिवेदी,कांग्रेसजन मे सर्वश्री तरूण खिंची,राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,शैलेन्द्र गोस्वामी,रमेश ब्रिजवानी,मनोज जैन,मनोहर नाहटा, कचरमल जटिया,खलील खान,विश्वास दुबे,संजय सोनी,अभिषेक पाटीदार,पंकज जोशी,अजय सोनी, महेश गुप्ता,विजय सिंह सिसोदिया,सुभाष जैन,राजेश फरक्या,पंकज रैकवार,साबिर इलेक्ट्रिशियन,मंगल गवली,राजेश खिंची,सादिक गोरी, निर्भय राम गोयल, आमीन खान,राहुल तिवारी,राकेश सेन,गणपत कुमावत,दुर्गेश चंदेल,अशोक राव,नितनेश बसेर,भीमसेन गंधर्व,ऋषिराज लाड़ ,गोपाल बंजारा,कनिष्क सोनी,गुरु दशोरा आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

