डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

मंदसौर

Shares

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

मन्दसौर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंतजी खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेशजी दीक्षित के निर्देशानुसार तथा भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री अरविंदजी सारस्वत के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 5 के बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक श्री मदनलालजी राठौर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री आशीषजी गुप्ता, वार्ड पार्षद श्री आशीषजी गौड़, मंडल मंत्री श्रीमती पूजाजी ठाकुर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती जेहराजी पानवाला, बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष श्री प्रकाशजी जोशी, श्रीमती बीनाजी भावसार, श्री अनिलजी भावसार, श्री आशीषजी सक्सेना, बूथ महामंत्री हर्षजी शर्मा,श्री जगदीशसिंहजी, श्री अनिलजी कसेरा, श्री सुभाषजी मोड़, श्री सुनीलजी कोड़पड़कर, श्रीमती कविताजी चौहान, श्री अशोकजी खेतरा, श्री एस.एस. चुंडावतजी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा उत्तर मंडल के कोषाध्यक्ष श्री पियूष जैन ने किया। अंत में बूथ अध्यक्ष श्री कमलेशजी रामचंदानी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Shares
ALSO READ -  विधायक श्री विपिन जैन ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्रसिंह तोमर के साथ तेलिया तालाब का किया निरीक्षण
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *