नोगांवा के श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भव्य ध्वजारोहण
विधि-विधान से हुई स्नात्र पूजा, शिखर पर फहराई गई ध्वजा, स्वामीवात्सल्य में उमड़ा समाज
मंदसौर। मंदसौर जिले के समीपस्थ ग्राम नोगांवा स्थित प्राचीन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रातः शुभ मुहूर्त में भगवान श्री शांतिनाथ के अभिषेक एवं स्नात्र पूजा के बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराई गई। ध्वजारोहण के साथ पूरा मंदिर परिसर णमोकार महामंत्र के जयघोष और भक्ति के वातावरण से गूंज उठा।
मंदिर के व्यवस्थापक अभय जैतावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इसके पश्चात जैन समाज के श्रद्धालुओं ने मंदिर के शिखर पर पूरे विधि-विधान से ध्वजा चढ़ाकर भगवान के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। ध्वजारोहण के शिखर पर छिगांवत परिवार द्वारा ध्वजा चढाई गई । तत्पश्चात गंभीरचंद कालुराम जैन नौगांवा वाला परिवार द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं ने धर्म आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ संत कुमार छिंगावत, अनिल छिंगावत ,हेमंत छिगांवत ,दीपक छिंगावत ,चिन्टू छिगांवत ,दशरथ जैन, राजमल जैन, शांतिलाल नवलखा, सुरेश कुमार जेतावत, सुनिल जेतावत, विजय जेतावत, अंकित जेतावत, अर्चित जेतावत, गजेन्द्र जेतावत, अशोक जेतावत, मानमल जैन सीए, विनोद जेतावत, गुणवंत जेतावत, सुर्यप्रकाश जेतावत, राजकुमार जेतावत, अपूर्व जेतावत, अंकित जेतावत, कल्पेश मेहता, चंदन नवलखा, श्रीपाल नवलखा, जम्बू नवलखा, राकेश जैन के.सं , बन्टी मेहता, नरेश मेहता, दिलीप जैतावत, सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना करते हुए ध्वजा को समाज की एकता, आस्था और संस्कृति का प्रतीक बताया। उक्त जानकारी अभय जैतावत द्वारा दी गई ।

