श्री चेतन्य देवजी महाराज की प्रतिमा का पूजन, अभिषेक किया

श्री चेतन्य देवजी महाराज की प्रतिमा का पूजन, अभिषेक किया

मंदसौर

Shares

श्री चेतन्य देवजी महाराज की प्रतिमा का पूजन, अभिषेक किया
मंदसौर। श्री चेतन्य आश्रम मेनपुरिया में ब्रह्मलीन स्वामी चेतन देवजी महाराज की 62 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। चेतन्य आश्रम के न्यासिगण, संत, ब्राह्मण विद्वजन व भक्तजनों ने श्री चेतन्य देवजी महाराज की प्रतिमा का पूजन, अभिषेक किया। संत व विद्वानों के दिव्य प्रवचन पश्चात महा प्रसादी हुई। वही दुसरी और कैलाश नगर किटियानी में चल रही शिव महापुराण की कथा में तीसरे दिवस मौर्य परिवार द्वारा मालवा स्वामी पं.श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्रीजी का शॉल ओढ़ाकर श्रीफल दक्षिणा देकर सन्मान किया गया। पंडित शास्त्रीजी ने व्यासपीठ का पूजन किया तथा आरती भी की। यंहा पं.विष्णुजी शर्मा रठाना वाले शिव पुराण की कथा के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा मे समझा रहे है। संगीत की धुन पर मधुर भजनों पर भक्तजन नाच नाच कर आनन्दित हो रहे हैं।

ये भी पढ़े – नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने विद्युत समस्याओ के समाधान हेतु चर्चा की 

Shares
ALSO READ -  अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंती पर कांग्रेसजन ने चल समारोह का किया स्वागत
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *