रणभूमि क्रिकेट क्लब अमलावद क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूर्ण करने हेतु युवाओं से आह्वान
मंदसौर। अमलावद रणभूमि क्रिकेट क्लब के तत्वावधान मे 8 दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन रात्रीकालीन 16 टीमों कें बीच रोचक मुकाबले का अनुशासित तरीके से मैच का शुभारंभ राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर द्वारा किया गया। फायनल मुकाबला जनपद इलेवन मंदसौर एवं खिलचीपुरा के बीच हुआ। समापन के दौरान रोचक मुकाबला रहा। जिसमे प्रथम विजेता खिलचीपुरा को 21000 कर राशि पुरस्कार जनपद अध्यक्ष मदसौर एव उपविजेता टीम जनपद इलेवन को 11000 की राशि संजय धनगर उपसरपंच राजाखेड़ी द्वारा दिया गया। समापन के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया जनपद अध्यक्ष बंसत शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विरम धनगर, जिला मंत्री पुलकित पटवा, सेना रिटायड फोजी लालसिंह सेजपुरिया, मौजुद रहे। क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन आकाश धनगर एव संदीप पाटीदार एवं टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष रमेश शर्मा ने किया। आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि बालकृष्ण राठौर एवं समस्त क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार अखिलेश शर्मा द्वारा माना गया।

