नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान

नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान

नीमच

Shares

नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान

कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के निर्देश

आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश अनिवार्य

नीमच – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सघन टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की सेक्टरवार विस्तार से समीक्षा की गई। 

     बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सभी सीडीपीओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.मनीष यादव एवं डॉ.एस.एल.पाटीदार सहित सभी बीएमओ उपस्थित थे।

कलेक्टर ने दिए निर्देश: संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान: कलेक्टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए कि 17 जून से जिले में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत सचिव, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के माध्यम से संयुक्त अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण तथा शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

ड्यू लिस्ट एवं मॉनिटरिंग:  सभी एसडीएम को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। एएनसी पंजीयन एवं टीकाकरण से शेष गर्भवती महिलाओं की ड्यू लिस्ट एवं टीकाकरण से शेष बच्चों की ड्यू लिस्ट सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

समग्र आईडी एवं स्वास्थ्य सेवाएं:  समग्र आईडी बनने से शेष सभी गर्भवती महिलाओं की 30 जून से पूर्व समग्र आईडी बनवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी पंजीकृत एवं अपंजीकृत गर्भवती महिलाओं को एएनसी एवं एचआरपी सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

आंगनवाड़ी एवं बाल स्वास्थ्य:  जनसंख्या के अनुपात में सभी सेक्टर में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन कर, सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देाश दिए गए है। सभी सेक्टर सुपरवाइजर को 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का आंगनवाड़ी में प्रवेश सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्र के सभी बच्चों की श्रेणी सुधार पर विशेष ध्यान देकर उनका स्वास्थ्य सुधार करवाने के निर्देश सभी सीडीपीओ को दिए।

ALSO READ -  कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया सदस्यता अभियान का आगाज!

         कलेक्टर ने कहा, कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीकाकरण से छूटे हुए एक भी बच्चे या महिला को सेवाओं से वंचित नहीं रखा जाए।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *