शासकीय कन्या उमावि बालागंज मंदसौर में दिनांक 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

शासकीय कन्या उमावि बालागंज मंदसौर में दिनांक 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

मंदसौर

Shares

शासकीय कन्या उमावि बालागंज मंदसौर में दिनांक 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री सुदीप दास ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धि पर प्रकाश डाला एवं चंद्रयान-1 (2008) चंद्रयान–2 (2019) एवं आदित्य एल–1 मिशन के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
             विद्यालय की कक्षा 9वी की छात्रा कुमारी स्वाती पंडित ने इस अवसर पर विषय “चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना, भारत की अंतरिक्ष गाथा ” एवं चंद्रयान-3 के बारे में भाषण दिया ।इस अवसर पर एकीकृत विद्यालय के विद्यार्थियों मीनाक्षी ,नंदिनी, जिगर, धिरांशु ,रितेश ,इशियाना ,अंबिका, आस्था ,मनीषा, मंतशा, फरीन, रक्षा, राधिका,खुशी ,प्राची, तनु , हंसा ,रवीना, शिप्रा, अंतिमबाला ,प्रीतिका एवं अक्षरा ने विभिन्न मॉडल एवं चार्ट्स बनाकर प्रदर्शनी लगाई ।
              इस अवसर पर एकीकृत शासकीय कन्या उ मा वि बालागंज मंदसौर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़े – शिव सैनिको ने किया गांधी चौहारा के सामने पुलताघाट पर ममता बेनर्जी का पुतला दहन किया

Shares
ALSO READ -  रामनवमी पर निकाली भगवान राम की शोभायात्रा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *