कलेक्टर ने जावी की आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच बैठकर परखी शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता

कलेक्टर ने जावी की आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच बैठकर परखी शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता

नीमच

Shares

कलेक्टर ने जावी की आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच बैठकर परखी शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता

बच्चों से संवाद कर परखा उनका शैक्षणिक स्तर

नीमच।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जिले के जावी एवं मालखेड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों को प्रदान की जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कार्यपुस्तिका के माध्यम से अक्षर ज्ञान, अंक ज्ञान, चित्र पहचान तथा फलों के नाम आदि से संबंधित गतिविधियां कराईं। बच्चों से गिनती, अंग्रेजी वर्णमाला तथा कविताएं सुनकर उनके शैक्षणिक स्तर का परीक्षण किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक 20 तक गिनती सुनाई, फलों के नाम बताए तथा कविताएं भी प्रस्तुत कीं। बच्चों की सक्रिय सहभागिता एवं आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधियों की कलेक्टर ने सराहना की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा कार्यपुस्तिकाओं को समय पर पूर्ण नहीं कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी हितग्राहियों तक विभागीय सेवाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

ALSO READ -  अज्ञात कारणों के चलते 35 वर्षीय विवाहिता महिला ने गटका कीटनाशक

        निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पराग जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, परियोजना अधिकारी श्री ईरफान अंसारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *