नीमच जिले में अब तक औसत 231.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच जिले में अब तक औसत 231.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच

Shares

नीमच जिले में अब तक औसत 231.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच 8 जुलाई 2026, जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसत 321.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 315.1 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 की प्रातः 8 बजे तक जिले की चारों तहसीलों में वर्षा का विवरण इस प्रकार है- नीमच में 285.0 मि.मी., जावद में 222.0 मि.मी., सिंगोली में 231.7 मि.मी. तथा मनासा में 186.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 293.6 मि.मी., जावद में 330.0 मि.मी., सिंगोली में 437.0मि.मी. तथा मनासा में 200.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

इसी प्रकार, 8 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे तक बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 12.0 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान नीमच तहसील में 30.0 मि.मी., जावद में 4.0 मि.मी. मनासा में  14.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई तथा सिंगोली में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

Shares
ALSO READ -  यश जैन मण्डल द्वारा आयोजित शिविर में व्यसन मुक्ति एवं संस्कार रेली निकालकर कर आम जन को दिया व्यसन मुक्त रहने का संदेश।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *