मारवाड़ी मंच द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण का संकल्प सेवा ,समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण - श्री सिसोदिया

मारवाड़ी मंच द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण का संकल्प सेवा ,समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण – श्री सिसोदिया

मंदसौर

Shares

मारवाड़ी मंच द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण का संकल्प सेवा ,समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण – श्री सिसोदिया

नूतन स्कुल में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 150 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित 

मंदसौर l अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा मंदसौर द्वारा पाठ्य सामग्री नोटबुक वितरण का विशाल कार्यक्रम स्थानीय नूतन स्कूल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ l जहां पर मिडिल से हाई स्कूल तक के सभी विद्यार्थियों को 400 से अधिक नोटबुक रजिस्टर वितरित किए गए l  समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजेश जोशी, मारवाड़ी मंच के प्रदेश समन्वयक  एवं नेशनल मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल ,  वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री जगदीशचंद्र चौधरी थे l अध्यक्षता मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती रानी अनिल अग्रवाल ने की l समारोह में स्कुल प्राचार्य श्रीमती प्रीति जैन, मारवाड़ी मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय वर्मा, शाखा अध्यक्ष श्री   सौरभ सोमानी, सचिव श्री कुलदीप सोमानी , महिला शाखा सचिव श्रीमती किरण गणेश सोनगरा भी मंचस्थ थे l

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं है बल्कि सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है  l समाज के जरूरतमंद  विद्यार्थियों तक मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निःशुल्क पुस्तक पहुंचाने का यह संकल्प सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है l आपने कहा कि आज की संस्कृति में विद्या दान महादान माना गया यह अभियान उसी  परंपरा का जीवंत उदाहरण है l

ALSO READ -  जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पक्षीयों के लिए छात्र छात्राओं द्वारा सकोरे लगाए गए

   श्री सिसोदिया ने कहा कि आज के इस दौर में शिक्षा अति आवश्यक है, बच्चा पढ़ लिख कर आगे बढ़ेगा तभी वह अपना और देश का भविष्य बना पाएगाl बगैर शिक्षा के व्यक्ति का जीवन अधूरा है यदि अपना जीवन अच्छा करना है और भविष्य में आगे बढ़ना है तो बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए l 

 आपने कहा कि आज भी अनेक विद्यार्थी पढ़ लिखकर आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें शिक्षा की आवश्यक सामग्रियों की कमी महसूस होती है और उस कमी को मारवाड़ी युवा मंच जैसी संस्थाएं दूर करने में जुटी हुई हैl जरुरतमंद विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित करना ईश्वरीय कार्य है l मारवाड़ी मंच द्वारा जो नोटबुक बच्चों के बीच में वितरित की गई है वह सिर्फ एक नोटबुक नहीं है बल्कि बच्चों को मोटिवेशन देने का एक बड़ा माध्यम भी है l नोटबुक के मुख्य और अंतिम पृष्ठ पर मंच द्वारा  जो सेवा  कार्य किये जा रहे हैं उसके साथ-साथ पानी बचाओ , पेड़ लगाओ ,रक्तदान जैसे प्रेरणादाई स्लोगन का उल्लेख किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ी इस रजिस्टर में अपने स्कूली ज्ञान लिखने के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ेगी l

 मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश समन्वयक  श्री नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के माध्यम से मंदसौर शहर ही  नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में अनेक सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही है शिक्षा का क्षेत्र हो , स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या अन्य कोई क्षेत्र हो जब जहां जिसको जैसी जरूरत होती है मारवाड़ी  मंच उस समय उस जरूरतमंद व्यक्ति के बीच हमेशा उपलब्ध होता है  l मंच के माध्यम से  दो बार मंदसौर शहर में कैंसर डिटेक्शन वेन बुलाई गई और निःशुल्क रूप से जांच की गई जिसके परिणाम काफी अच्छे रहे और आज शिक्षा के क्षेत्र में  नए नवाचार करते हुए 5000 रजिस्टर एवं अन्य शिक्षण  सामग्री शासकीय स्कूलों में लगातार वितरित की जा रही है l

ALSO READ -  ध्वनि प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण रखें, जुलूस में धारदार हथियार न रखें : कलेक्टर

 वरिष्ठ पत्रकार श्री बृजेश जोशी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जितना अध्ययन किया जाए उतना कम है ,बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वह जीवन में आगे बढ़ सके इस हेतु मारवाड़ी युवा मंच ने उन्हें पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर एक सेतु का कार्य किया है l जरूरतमंदों को शिक्षा सामग्री प्रदान करना मारवाड़ी मंच की एक अच्छी पहल है l

 समारोह की अध्यक्षता करते हुए महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती रानी अनिल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है। और शिक्षा की पहली सीढ़ी है – कलम और कॉपी। एक खाली नोट बुक में बच्चे अपने सपने लिखते हैं। जब बच्चों के हाथ में नई किताब और कॉपी आती है, तो उनकी आँखों में जो चमक आती है वही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

मारवाड़ी मंच परिवार का उद्देश्य हमेशा से यही रहा है – समाज के हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना।  आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई न रुके। इसलिए आज हम संस्था की ओर से सभी विद्यार्थियों को ये नोट बुक्स भेंट कर रहे हैं l

 इस अवसर पर  स्कुल प्राचार्य श्रीमती प्रीति जैन ,वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष श्री जगदीशचंद्र चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य श्री संजय वर्मा ,मंदसौर शाखा सचिव कुलदीप सोमानी ने अपने विचार रखें l  स्वागत उद्बोधन मंदसौर शाखा अध्यक्ष श्री सौरभ सोमानी ने दिया l आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया l कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेंद्र त्रिवेदी ने किया तथा आभार महिला शाखा सचिव श्रीमती किरण गणेश सोनगरा ने  माना l

ALSO READ -  सेवा, संवेदना और संकल्प की मिसाल बना गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत सर्व श्री सुरेश पंवार, अजय फाफरिया , दिलीप रांका, मनीष जैन, संदीप जैन ,विवेक पालीवाल, विश्वमोहन अग्रवाल,  गणेश सोनगरा, रवि अग्रवाल, पंकज मित्तल,  श्रीमती सुमन वर्मा,श्रीमती अलका जैन, अंजू मित्तल, प्रिया पालीवाल,  मेजर उषा कुमावत, दुर्गेश अग्रवाल, साक्षी जैन ,नेहा सोमानी ,नीना सोमानी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मंच परिवार के सदस्यों ने किया l

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *