रोटरी क्लब के तत्वावधान में कारूलाल सोनी परिवार ने कराया गौंवश को आहार
मंदसौर। 11 जून 2026 को अधिकमास की एकादशी पर प्रात 10 बजे नाका नंबर 10 स्थित गोपालकृष्ण गोशाला, प्रतापगड़ रोड मंदसौर पर कारूलाल सोनी परिवार द्वारा रोटरी क्लब के तत्वावधान में गौवंश को हरे चारे का आहार करवाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से केशव सत्संग भवन में विराजित स्वामी श्री सत्यवृत चैतन्य जी नमृदा तट उपस्थित थे।
रोटरी क्लब भूपेंद्र सोनी अध्यक्ष, कपिल भंडारी सचिव ने बताया कि रोटरी क्लब मंदसौर के पूर्व अध्यक्ष श्री कारूलाल जी सोनी परिवार द्वारा अपने पिताश्री स्व.भुवानीलाल जी सोनी एवं मातुश्री स्व.गंगाबाई सोनी जी की स्मृति में गोमाता को गो ग्रास का आहार कराया गया है उनके द्वारा किय गये पुनित कार्य की रोटरी क्लब बहुत – बहुत सराहना करता है।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित स्वामी श्री सत्यवृत चैतन्य जी नमृदा तट ने कहा कि आज अधिकमास की एकादशी है इस दिन का विशेष महत्व है आज के दिन किये गये दान पुण्य के कार्य हमारे पापों का नाश करते है सोनी परिवार द्वारा किया गया कार्य अत्यंत पुनित है उन्हें खूब आशीर्वाद।
इस अवसर पर सोनी परिवार के वरिष्ठ कारूलाल सोनी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, सचिव कपिल भंडारी, संजय गोठी, गौशाला के अध्यक्ष संजय लोढ़ा, विजयेन्द्र फांफरिया उपस्थित थे।

