सोनम वांगचुक के आमरण अनशन की केंद्र सरकार द्वारा अनदेखी करने पर आप का 19 जुलाई को विरोध मार्च।
नीमच । आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजू पाल एवं संगठन सचिव चंद्रेश जी सैन ने बताया है कि पेपर लिक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग पर आमरण अनशन पर बैठे देश के महान वैज्ञानिक और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार द्वारा अनदेखी करने पर नीमच जिले में दिनांक 19 जुलाई समय 4:00 बजे स्थान भारत माता चौराहा से पुस्तक बाजार जाजू बिल्डिंग एवं घंटाघर गली से होते हुए पुनः भारत माता चौराहा पर विरोध मार्च का कार्यक्रम रखा गया है अतः समस्त आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नीमच जिले की आम जनता से आह्वान किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनावे
WhatsApp Group
Join Now

