सरवानिया महाराज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों का निकला भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

सरवानिया महाराज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों का निकला भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सरवानिया महाराज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों का निकला भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

सरवानिया महाराज :- शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार को 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बाल स्वयं सेवकों ने भव्य पथ संचलन निकाला। जिसमे 100 से ज्यादा बाल स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाते हुए बाल पथ संचलन में भाग लिया। नन्हे गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने सभी को आकर्षित किया। इस दौरान नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पथ संचलन प्रातः 9:45 बजे पंचमुखी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मिडिल स्कूल, जावी चौराहा, पिपलीचोक, दरवाजा, सदर बाजार, हवेली चौक, कुम्हार मोहल्ला होते हुए शिवमंदिर जाकर संपन्न हुआ। पथ संचलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता पुष्कर जी गिरी, व नगर सह कार्यवाह संदीप जी राठौर द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता। पुष्कर जी गिरी द्वारा अपने देश के महान वीर बालक ध्रुव, भक्त प्रहलाद, गुरू गोविंद सिंह के चारों पुत्रों के बलिदान का वर्णन अपने बौद्धिक में किया गया। बाल स्वयं सेवकों को इनसे प्रेरणा लेकर पूर्ण चरित्रवान व देश भक्त बनने का आहवान किया। बाल स्वयंसेवकों को अपने माता पिता व गुरूजनों का सम्मान करने व अपने देश की महान संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया है उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं में अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जाती है। अनुशासन का महत्व बताया जाता है। यह अनुशासन दैनिक जीवन में भी नजर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हैं, जो एक ही गणवेश में रहकर सामूहिक एकता और अनुशासन का परिचय देते हैं। संघ ने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए प्रत्येक देशवासी को धार्मिक, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को प्रेरित किया है। इस पूरे संचलन के दौरान चोकी प्रभारी असलम पठान पूरे दलबल के साथ मुस्तैद रहे

ALSO READ -  पीएम आवास योजना के सर्वे में सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोडे जाए-श्री वैष्‍णव

ये भी पढ़े – कृषी उपज मंडी में कन्हैयालाल राठौर हुए सेवानिवृत्त

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *