सफलता की कहानी
मंदसौर जिले में जन विश्वास अभियान हुआ सार्थक
जटिल बीमारी से पीड़ित बालक युवराज की नि:शुल्क सर्जरी की गई
मंदसौर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान मंदसौर जिले में अपनी सार्थकता सिद्ध कर रहा है। जिले के ग्राम हिंगोरिया निवासी बालक युवराज बैरागी के लिए भी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान सार्थक हुआ जब बीमारी के उपचार के लिए बालक युवराज की नि:शुल्क सर्जरी एम वाय हॉस्पिटल इंदौर की गई है।
जिले में विगत 7 अगस्त को मुख्यमंत्री जन् विश्वास अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ में शिविर आयोजित हुआ था जहां ग्राम हिंगोरिया के मांगुदास बैरागी अपने 20 माह के बालक युवराज बैरागी को लेकर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के पास आए युवराज को Undescended Testes With Left Testes Absent की बीमारी थी जिसमें सर्जरी आवश्यकता थी।
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आर. के. द्वेदी ने उक्त बालक की प्राथमिक जांच करवाई जिसमे बालक को उपचार हेतु इन्दौर रेफर किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नितेश गर्ग तथा आरबीएसके जिला समन्वयक श्री सुरेश मुवेल द्वारा प्रबंध करते हुए तत्काल उसी दिन बालक को इंदौर भिजवाया गया। विगत 8 अगस्त को इंदौर एमवाय हॉस्पिटल में विभाग अध्यक्ष पीडियाट्रिक सर्जन डॉक्टर अशोक लड्डा तथा उनकी टीम द्वारा बालक को भर्ती करके राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के अंतर्गत संपूर्ण जांच की गई। जांच पश्चात 14 अगस्त को बालक की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।
सफल सर्जरी के पश्चात बालक को 17 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। उसके परिजन बहुत खुश हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं उसके पिता मांगू दास बैरागी का कहना है कि यदि प्राइवेट में उपचार कराया जाता तो एक लाख रुपए खर्च होना था लेकिन मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के जनविश्वास अभियान की मदद से उनके बालक की निशुल्क सर्जरी हो गई है।

