खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, लस्सी मक्खन दा ढाबा से लिये सेम्पल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, लस्सी मक्खन दा ढाबा से लिये सेम्पल

मंदसौर

Shares

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, लस्सी मक्खन दा ढाबा से लिये सेम्पल

मंदसौर।  जिला कलेक्टर के निदेशार्नुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल के साथ एक संस्था का औचक निरीक्षण किया गया एवं सेम्पल जब्त किये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि  गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार के साथ दिनांक 21 अप्रैल सोमवार को लस्सी मक्खन दा ढाबा ग्राम मुण्डली तह. मल्हारगढ़ जिला मंदसौर से पनीर,मलाई, मक्खन के  नमुने लिये गये। जो जांच वास्ते राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये । जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जायेंगी। सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट  संचालकों को उचित साफ – सफाई के साथ व्यवसाय करने के निर्देश दिये गये। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मिल्क उत्पादों का उचित डीप फ्रीज में रख कर व्यवसाय करने के निर्देश दिये गये है। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – कुनो के बाद की मालवा के गाँधी सागर अभ्यारण की भूमि पर चीतो की चहल कदमी शुरू

Shares
ALSO READ -  श्री जगदीश मन्दिर खानपुरा शिवना तट पर ‘‘जगन्नाथ घाट‘‘ नामकरण हुआ
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *