श्रमदानियों के अथक प्रयास से शिवना तट पर लौटी स्वच्छता और सुंदरता

श्रमदानियों के अथक प्रयास से शिवना तट पर लौटी स्वच्छता और सुंदरता

मंदसौर

Shares

श्रमदानियों के अथक प्रयास से शिवना तट पर लौटी स्वच्छता और सुंदरता

रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान में नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला गया

मंदसौर।  लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व मे चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के 128वें दिन रविवार को श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया । कुछ दिन पहले मंदसौर नगर में बारिश होने से नालो के ओवर फ्लो होने से सारा प्लास्टिक कचरा नदी में मिल किनारो पर जमा हो गया था । प्रति रविवार को चलने वाले शिवना शुद्धिकरण अभियान में श्रमदानियो ने श्रमदान कर प्लास्टिक कचरे, गंदगी एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला गया । शिवना शुद्धिकरण अभियान के मीडिया प्रभारी श्री राजनारायण लाड़ ने बताया कि अभियान के तहत श्रमदानियों ने नदी में उतर कर नदी से गाद,गंदगी को बाहर निकाला गया वही नदी के विभिन्न हिस्सों में श्रमदानियों ने पहुंच कर सफाई कार्य किया और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर पहुंचाया गया ।  श्री लाड़ ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।
आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 128वे दिन रविवार को श्रमदान करने वालों में समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,रमेश सोनी सेजपुरिया गांव से सुरेश मालवीय,दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय,ईश्वरलाल मालवीय,रामप्रसाद मालवीय,,अमलावद गांव से रमेश धनगर,कैलाश कुमावत,
महिला नेत्रीयों में श्रीमती रफत पयामी,सोनाली जैन,इष्टा भाचावत, सुनीता बंडी,राखी सत्रावाला,कौशल्या त्रिवेदी, सुनीता माली, कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,शैलेन्द्र गोस्वामी,संजय नाहर,अजय सोनी, महेश गुप्ता,अंसार मेव,आसिफ अंसारी,रमेश धनगर,आमीन खान,जयेश पालीवाल,अशोक राव,दुर्गेश चंदेल,नितनेश बसेर,ऋषिराज लाड़,कनिष्क सोनी,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

ALSO READ -  करोड़ो की नगर पालिका में पेयजल संकट,घटिया सड़क निर्माण की अनियमितताओं व सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *